समाजसेवी फिरोज खान एफके ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उठाए सवाल:
1 min read
आसनसोल :सक्रिय और देश भर में मशहूर समाजसेवी फिरोज खान एफके ने बंगाल की मुख्यमंत्री श्रीमती ममता बनर्जी को ट्वीट करते हुए एक बेहद गंभीर सवाल उठाया है उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी का चेहरा देखकर और उनके द्वारा किए गए अनगिनत विकास कार्यों और उनकी ईमानदारी को देखते हुए आसनसोल नगर निगम में हुए चुनाव में टीएमसी प्रत्याशियों को पार्षद के रूप में चुना था लेकिन पार्षद बनने के बाद अगर पार्षद काम नहीं करें या अपनी मनमानी करें या फिर केवल अपने लोगों का ही काम करें और आम जनता को वंचित करें तो ऐसी हालत में आम आदमी की परेशानियों के लिए पार्षद जिम्मेदार हैं या फिर सत्ताधारी सरकार जिम्मेदार है क्योंकि जनता ने सत्ता पक्ष को देखकर ही टीएमसी प्रत्याशियों को पार्षद के रूप में चुना था समाजसेवी फिरोज खान एफके ने बताया कि समाज के लिए और आम आदमी की परेशानियों को दूर करने के लिए वह बहुत जल्दी कई मुद्दों पर ममता बनर्जी को पत्र लिखेंगे क्योंकि उनको मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पूरा भरोसा है कि वह हमेशा आम लोगों और जरूरतमंद इंसानों के लिए खड़ी रहती है और सारे प्रदेश में विकास के काम कर रही है साथ ही फिरोज खान एफके ने बताया की वह लोगों के हक के लिए आवाज उठाते रहे हैं और भविष्य में भी उठाते रहेंगे












