विधायक अग्निमित्रा पाल ने रेलवे स्कूलों में फीस कम कराने का डीआरएम से किया अनुरोध डीआरएम ने तुरंत की कार्रवाई:
1 min read
*आसनसोल* :बीते कुछ समय से आसनसोल ईस्टर्न रेलवे स्कूलों में फीस काफी बढ़ा दी गई थी जिसे लेकर स्कूल के विद्यार्थियों के अभिभावकगण काफी परेशान हाल थे। आज इस मुद्दे पर आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम से उनके कार्यालय में मुलाकात की इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि आसनसोल ईस्टर्न रेलवे स्कूलों में फीस काफी बढ़ा दी गई थी 2021 में जो फीस 2 हजार रुपए थी उसे बढ़ाकर 9 हजार रुपए कर दिया गया था जिससे अभिभावकों पर काफी दबाव पड़ रहा था इसी मुद्दे पर आज उन्होंने डीआरएम से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि कोरोना काल में कई लोगों के रोजगार पर विपरीत असर पड़ा है इसे देखते हुए फीस में इतनी बढ़ोतरी करना जायज नहीं है उन्होंने डीआरएम का धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनके अनुरोध को स्वीकार किया और फीस को घटाकर 4 हजार रुपए कर दिया गया उन्होंने कहा कि इससे बच्चों के अभिभावकों को आर्थिक रूप से काफी सहूलियत होगी












