shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा नेता नहीं अभिनेता ही है – दानिश अजीज:

1 min read

*आसनसोल*   :आज पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया इस मौके पर यहां दानिश अजीज के अलावा हाजी अरशद एडवोकेट मिराज सरवर इफ्तिखार आलम इजाज अहमद आतिफ मलिक शाहिद मंजूर पत्रकारों से मुखातिब हुए इस मौके पर दानिश अजीज ने कहा की कल टीएमसी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक संवाददाता सम्मेलन किया था जिसमें उन्होंने कुछ बातों पर रोशनी डाली थी उन्होंने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र के कई इलाकों के लिए उन्होंने विकास कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया था लेकिन जिस रेलपार के लोगों ने उन्हें भारी बहुमत से जीत हासिल करने में मदद की थी और रेलपार से उनको झोली भर भर के वोट मिला था उस रेलपार के लोगों को क्या मिला उन्होंने कहा कि यह एक शगल बन गया है की टीएमसी के बड़े-बड़े नेता मंत्री आते हैं रेलपार में विकास परियोजना के नाम पर नारियल फोड़ते हैं और चले जाते हैं उन्होंने रेलपार इलाके के कुछ ब्रिजों की तस्वीर दिखाई और कहा कि इन चीजों की हालत इतनी जर्जर है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है वहीं उन्होंने कहा कि गाड़ुई नदी कि साफ-सफाई को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं लेकिन तस्वीरों के माध्यम से उन्होंने दिखाया कि नदी की साफ सफाई नहीं की गई है और अभी भी वहां कचरे का ढेर लगा हुआ है वही आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अपने वार्ड में जहां उनका कार्यालय है उसी के आसपास इतनी गंदगी है लेकिन वसीम उल हक को इससे कोई सरोकार नहीं है उन्होंने कहा कि अगर उनसे काम नहीं हो रहा है तो वह इस्तीफा दे दें लेकिन सिर्फ रेलपार के लोगों को लॉलीपॉप पकड़ाने के लिए उनको डिप्टी मेयर बनाकर ना रखा जाए दूसरी तरफ आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल पर भी करारा प्रहार करते हुए दानिश अजीज ने कहा की उन्होंने आज एक संवाददाता सम्मेलन मैं काफी बड़ी बड़ी बातें कहीं लेकिन वह इस बात का क्या जवाब देगी कि अंडाल के हरीशपुर इलाके के कोल माफिया जयदेव खां के साथ उनकी तस्वीर वायरल हो रही है उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि टीएमसी हो या भाजपा सभी इस क्षेत्र में कोयला बालू माफियाओं के साथ जुड़े हुए हैं । दानिश अजीज ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर तथा पश्चिम बर्दवान जिला शासक से मांग की कि जयदेव खां के खिलाफ जितने मामले लंबित हैं उन्हें देखते हुए उनको फौरन गिरफ्तार किया जाए और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए तब कहीं जाकर यह साबित होगा कि पश्चिम बर्तमान जिले में कानून का राज है उन्होंने आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कल जो प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ है उससे यह साफ जाहिर हो गया कि भले ही वह सांसद बन गए हैं लेकिन अभी भी वह अभिनेता ही है नेता नहीं बन सके हैं इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कल शत्रुघ्न सिन्हा के प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास कार्यों को लेकर जो प्रेस रिलीज जारी किया गया था उस विकास कार्य में हर कार्य में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी लोगों तक कट मनी का पैसा पहुंचेगा उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी आम जनता के बारे में नहीं सोचती वह सिर्फ पूंजीपतियों कोयला बालू माफियाओं के बारे में सोचती है क्योंकि उन्हीं से उनकी जेबें भरती है । उन्होंने कहा कि रेलपार के असली मुद्दे हैं शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार लेकिन टीएमसी के नेताओं और मंत्रियों को इनके बारे में कोई चिंता नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page