ए आई एम आई एम के प्रतिनिधिमंडल ने रेलपार के सिद्दीक ब्रिज का किया मुआयना:
1 min read
आसनसोल :आज पश्चिम बर्दवान जिला ए आई एम आई एम एक प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में रेल पार के सिद्दीक ब्रिज का दौरा किया उन्होंने इस ब्रिज के जर्जर हालत का मुआयना किया।

प्रतिनिधिमंडल में इजाज अहमद आतिफ मलिक शाहिद मनसुर शाहबाज खान उपस्थित थे इस मौके पर पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम प्रतिनिधिमंडल ने इस ब्रिज का मुआयना किया और पाया कि इस ब्रिज की हालत काफी जर्जर है और यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं का कहना था की ए आई एम आई एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और संगठन के बंगाल पर्यवेक्षक माजिद हुसैन के निर्देशानुसार उन्होंने आज का यह अभियान चलाया है वह देखना चाहते हैं कि प्रशासन की तरफ से लोगों को दी जा रही नागरिक सुविधाओं की हालत कैसी है उन्होंने पाया कि इस ब्रिज की हालत बेहद जर्जर है लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है इससे साफ पता चलता है कि प्रशासन रेलपार को लेकर कितनी लापरवाह है












