अंजुमन तरक्की ए उर्दू हिंद ने किया मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के मुर्गासोल इलाके में स्थित ईदगाह स्कूल मैदान परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया अंजुमन उर्दू तरक्की हिंद की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में इस साल माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में उर्दू माध्यम से पढ़ने वाले 60 मेधावी छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया । वही अब्दुल जलील साहब को मुजाहिद ए उर्दू सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर अंजुमन तरक्की उर्दू हिंद के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और कई बुद्धिजीवी उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार पर विचार विमर्श हुआ और वक्ताओं ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । इनके अलावा अंजुमन तरक्की उर्दू हिंदी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर वसीफ अख्तर कोषाध्यक्ष अशफाक हुसैन पेट्रन अधिवक्ता मोहम्मद समीउद्दीन भी उपस्थित थे। इनके साथ ही अंजुमन तरक्की उर्दू हिंद कमेटी के कमेटी मेंबर में से जनरल सेक्रेटरी मास्टर सुलेमान अमानुल्लाह खान सज्जाद हुसैन हरिद्वार अलकमा शिबलि फ़िरदौस सिद्दीकी उपस्थित है कार्यक्रम की सदारत अब्दुल जलील सामने की वहीं मंच संचालन की जिम्मेदारी इम्तियाज अहमद अंसारी ने संभाली












