आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से हुआ वाकाथान का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से आज सेफ ड्राइव सेव लाइफ को लेकर सृष्टि नगर इलाके में एक वाकाथन का आयोजन किया गया। एसीपी सेंट्रल देवराज दास के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इसका मकसद लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करना था इस वाकाथन की शुरुआत सृष्टि नगर के दो नंबर गेट से हुई और यह एक नंबर गेट पर आकर खत्म हुई। इसमें सृष्टि नगर के निवासियों ने हिस्सा लिया । इसके साथ सृष्टि नगर के निवासियों के साथ पुलिस के मतों का आदान-प्रदान हुआ। इस कार्यक्रम में लोगों ने देवराज के साथ अपनी समस्याओं के बारे में बातचीत की एसिपी ने उनकी बातों को गौर से सुना और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया












