मदन मोहन चौबे तथा सुदीप चौधरी ने फिर थामा भाजपा का दामन:
1 min read
आसनसोल :भाजपा के दो नेताओं की घर वापसी हुई । कुछ महीनों पहले भाजपा छोड़कर टीएमसी में गए मदन मोहन चौबे तथा सुदीप चौधरी ने फिर से भाजपा का दामन थाम लिया। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए दोनो नेताओं ने बताया कि उनको घर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। अब वह भाजपा को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं । मदन मोहन चौबे ने कहा कि अब तक वह वनवास पर थे आज उनका वनवास खत्म हो गया और वह वापस अयोध्या आ गए। उन्होंने बताया कि चुंकि वह शुरू से ही एक संगठन के तहत काम करते आए हैं इसलिए उनको टीएमसी में काम करने में असुविधा हो रही थी क्यूंकि वहां संगठन नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी उनको जो भी जिम्मेदारी देगी उसका वह पालन करेंगे । मदन मोहन चौबे ने कहा कि धर्म और राष्ट्रवाद से बढ़कर कुछ नही होता । और इन्ही की रक्षा के लिए वह भाजपा में वापस आए । वहीं सुदीप चौधरी ने कहा कि टीएमसी में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा जिस तरह से हर कार्यकर्ता को सम्मान देती है वैसा किसी अन्य दल में नहीं है। वहीं टीएमसी में क्यों गए थे इस सवाल पर उन्होंने बताया कि उनपर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बहुत दबाव था। इस वजह से वह टीएमसी में गए थे लेकिन अब उनको अपनी गलती का एहसास हुआ तो वह वापस घर आ गए । उन्होंने दावा किया कि आने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा पुरे बंगाल के साथ साथ इस जिले में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी ।












