बरामद हुआ पंपू तालाब में डूबे मोहम्मद अख्तर का शव:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल रेलवे मंडल अस्पताल के संविदा कर्मी मोहम्मद अख्तर का शव लोको टैंक या पंपु तालाब से बरामद हुआ आपको बता दें कि मंगलवार को मोहम्मद अख्तर आसनसोल रेलवे मंडल अस्पताल के मरीजों के कपड़े धोने तालाब में गया था लेकिन किन्हीं कारणों से उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया इसके बाद पूरी रात उसकी तलाश की गई लेकिन बुधवार को उसकी लाश बरामद की गई पूरे मामले को लेकर इलाके में मातम पसर गया है आपको बता दें कि मोहम्मद अख्तर बस्तीन बाजार इलाके का रहने वाला था उनकी पत्नी नसीमा रात भर तालाब के किनारे अपने बच्चों के साथ बैठी रही उनको उम्मीद थी कि उनके पति सही सलामत वापस आ जाएंगे लेकिन आखिरकार उनकी सारी उम्मीदें टूट गई और उनके पति का शव बरामद हुआ












