राज्यपाल के शपथ ग्रहण में दिखी राजनीति की उठापटक:
1 min read
कोलकाता :पंचायत चुनाव से पहले बंगाल को नया राज्यपाल मिल गया। आज सी वी आनंद बोस को नए राज्यपाल के रूप में शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर कांग्रेस तथा बीजेपी गैर हाजिर रही । हालाकी वाम फ्रंट नेता विमान बोस उपस्थित रहे । विधनसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि उनको बैठने के लिए जो कुर्सी दी गई थी वह नेता प्रतिपक्ष के पद के अनुसार नही थी। शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि उनको जो कुर्सी दी गई थी उसके अगल बगल दो ऐसे विधायक की कुर्सी थी जो चुने तो बीजेपी की टिकट पर थे लेकिन टीएमसी के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हैं । हालाकी टीएमसी नेता कुणाल घोष ने शुभेंदु अधिकारी के इन दावों को खारिज किया और कहा कि वह हैं कौन की उनको इतना सम्मान देना होगा ।












