आसनसोल नगर निगम के 63 नंबर वार्ड में लगा अवैध रूप से पानी का कनेक्शन लेने का आरोप ।
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 63 नंबर वार्ड के बाशिंदों ने पानी के मेन पाइप लाइन में चोरी से टैपिंग कर के कनेक्शन लेने का गंभीर आरोप लगाया । इस संदर्भ मे 63 नम्बर वार्ड के लोगों ने मेयर विधान उपाध्याय को एक मास पीटीशन दिया । 63 नंबर वार्ड के निवासी मोहम्मद कमरूद्दीन ने बताया कि उनके वार्ड में मेन पाइप लाइन से चोरी कर के पानी का कनेक्शन लिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अवैध रूप से यह कार्य कर रहें हैं । हर एक कनेक्शन के लिए 8 हज़ार रुपए भी लिए जाते हैं । वहीं उन्होंने कहा कि स्थानीय पार्षद को बताकर भी इसका कोई हल नहीं निकला है।












