ट्रैक्टर मालिकों ने की मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात ट्रैक्टर सेवा को पुनः शुरु करने की लगाई गुहार:
1 min read
आसनसोल :पिछले 15 दिनों से आसनसोल में ट्रैक्टर सेवा बंद है.जिससे ट्रैक्टर मालिक परेशान हाल हैं.इसलिए ट्रैक्टर मालिकों ने आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात कर.उनसे अनुरोध किया कि ट्रैक्टर सर्विस शुरू अविलंब शुरू करवाई जाए । इनका कहना है कि जब से सड़क हादसा हुआ है तभी से ट्रैक्टर सेवा को बंद कर दिया गया है जिससे श्रमिकों के साथ साथ ट्रैक्टर मालिकों के रोजगार पर भी बुरा असर पड़ा है । इनका कहना है की श्रमिक और उनके परिवारों को मिलाकर करीब 60हज़ार लोगों का जीवन बेहद कठिन हो गया है। मेयर विधान उपाध्याय ने उनकी बातों को गौर से सुना और जल्द से जल्द इनकी समस्या को समाधान करने का आश्वासन दिया ।












