shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

वीरता पुरस्कार विजेता विंग कमांडर अमित जैन का बर्नपुर रिवर साईड स्कूल के बच्चो के साथ ऑनलाइन इन्टरेक्शन:

1 min read

शुक्रवार को वीर गाथा परियोजना के अन्तर्गत बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल, बर्नपुर में निदेशक सह प्राचार्य सुशील कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल के 1311 विद्यार्थियों और 100 शिक्षकों के साथ बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल, चित्तरंजन के 500 विद्यार्थियों और 10 शिक्षकों ने वीरता पुरस्कार विजेता विंग कमांडर अमित जैन के साथ ऑनलाइन इन्टरेक्शन किया।


वीर गाथा परियोजना के अन्तर्गत वीरता पुरस्कार विजेता विंग कमांडर श्री जैन ने छात्रों के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभवों के साथ अपने वीरता और पराकाष्ठा को साझा किया तथा बताया कि वे किस प्रकार देश की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर मन में विश्वास और खुद पर यकीन हो तथा अपने देश पर मर मिटने का जज्बा हो, तो आप भी अपने देश और समाज के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं।
वीर गाथा परियोजना का पहला संस्करण का आयोजन अगस्त 2021 से जनवरी 2022 में हुआ। वीर गाथा परियोजना के पहले संस्करण के अंतर्गत बहुत सारी गतिविधियां की गयी जैसे – कविता लेखन, अनुच्छेद लेखन, चित्रकारी आदि। इनमें बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल, बर्नपुर के विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। शुक्रवार को वीर गाथा परियोजना के दूसरे संस्करण के अंतर्गत कक्षा 3 से कक्षा 12 तक के बच्चों ने अनेक प्रकार की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
वीरता पुरस्कार विजेता विंग कमांडर अमित जैन के साथ छात्रों का ऑनलाइन इन्टरेक्शन कराने का उद्देश्य यह था कि बच्चे हमारे देश के सैनिकों की बहादुरी और उनकी कुर्बानियों को जानें और उनके जीवन से प्रेरणा ग्रहण कर अपने जीवन में उन्हें उतारें और साथ ही अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह निस्वार्थ भाव से करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page