पश्चिम बर्धमान ज़िला ए आई एम आई एम के तरफ से बांटे गए कंबल:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्दवान जिला ए आई एम आई एम की तरफ से आज आसनसोल नगर निगम के 26 नंबर वार्ड में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

इनके अलावा उपाध्यक्ष एजाज अहमद सरवर इफ्तेखार आलम शाहिद मनसुर दानिश खान नदीम अख्तर सहित संगठन के तमाम कार्यकर्ता और समर्थक गण उपस्थित थे कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए एजाज अहमद ने कहा कि आज के कार्यक्रम में दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटे गए वही वार्ड नंबर 21 23 25 26 से करीब 50 टीएमसी समर्थक ए आई एम आई एम में शामिल हो गए उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के निर्देशानुसार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम आने वाले ठंडी के मौसम में जरूरतमंद लोगों को मद्देनजर रखते हुए किया गया है












