भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने ईसीएल में सिंडिकेट राज पर फिर दिया बड़ा बयान:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पुर्व मेयर तथा वर्तमान भाजपा नेता जीतेंद्र तिवारी ने कहा की उन्होंने कुछ दिनों पहले ईसीएल में सर्विस प्रोवाइडर या लिफ्टर से हर टन पर अतिरिक्त 300 या 400 रुपए वसूले जाने का आरोप लगाया था। जीतेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया था की जो सर्विस प्रोवाइडर ई ऑक्शन के बाद कोयला इन सर्विस प्रोवाइडर से परिवहन करवाते हैं उनसे कुछ लोग सिंडिकेट बनाकर हर टन पर 300 या 400 रुपए तक की वसूली करते हैं। इसी मुद्दे पर आज फिर जीतेंद्र तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने हाल ही ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिस्नोरेट कोल इंडिया के सीएमडी तथा कोल सेक्रेटरी को चिट्ठी लिखकर इसपर कार्यवाही की मांग की थी । उन्होंने बताया की अब वह इसपर आरटीआई करने की सोच रहे की आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिस्नोरेट द्वारा इसपर क्या कार्यवाही की गई है ये बताया जाए । जीतेंद्र तिवारी ने साफ कहा कि इस तरह से एक सिंडिकेट राज के आगे आसनसोल के स्वार्थ को हारने नही देंगे । उन्होंने कहा कि ईसीएल या कोल इंडिया द्वारा कोयले की कीमत बढ़ाई नही गई हैं लेकिन इस सिंडिकेट के कारण खुले बाज़ार में कोयले की कीमत बढ़ जाती है जिससे अन्य राज्यों के लोग ईसीएल के बजाए अन्य संस्थानों से कोयला खरीदेंगे। इससे आसनसोल तथा ईसीएल को नुकसान होगा जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी । वहीं इस मुद्दे पर टीएमसी नेताओं की खामोशी को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा की उन्होंने तो कहा था कि सभी इस मुद्दे पर आगे आएं और विरोध करें । लेकिन अगर टीएमसी नेता इसका विरोध नही कर रहे तो शायद दाल में कुछ काला है












