मेयर विधान उपाध्याय और उप मेयर वसीम उल हक़ पंहुचे वरिष्ठ श्रमिक नेता एस एम जलाल के आवास:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय आज बीमार कांग्रेस श्रमिक संगठन के वरिष्ठ नेता एस एम जलाल के आवास गए। गुरुवार को उन्होंने आसनसोल के रेलपार स्थित उनके घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मेयर बिधान उपाध्याय ने उनको आश्वासन दिया कि आसनसोल नगर निगम सदैव उनके साथ है। मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि एस एम जलाल उनके पिता के अच्छे मित्र थे । हाल ही में उनकी पत्नी की मौत हो गई थी । आज उनका हालचाल पुछने वह आए थे । इस मौके पर उनके साथ आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक़ भी उपस्थित थे । वहीं वसीम उल हक़ ने कहा कि आज मेयर विधान उपाध्याय और वह एस एम जलाल के आवास पर आए थे उनका हालचाल पूछा। हाल ही में उनकी पत्नी का देहांत हुआ था। आज उन्होंने उनसे मिलकर सदैव उनके साथ रहने का आश्वासन दिया












