अटवाल भवन को लेकर कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने लिखा मेयर विधान उपाध्याय को पत्र:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने आज नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को एक पत्र लिखा इस पत्र के जरिए उन्होंने आसनसोल बाजार में स्थित अटवाल भवन को लेकर कुछ प्रश्न उठाए उन्होंने कहा कि अटवाल भवन जहां पर अब बाजार कोलकाता नाम से एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान चल रहा है उसका ट्रेड लाइसेंस 26 अगस्त 2022 को रद्द कर दिया गया था लेकिन फिर 1 सितंबर 2022 को उसे रिन्यू कर दिया गया जबकि 1 अप्रैल 2019 से अभी तक उनका टैक्स बाकी है जो कि ₹293600 रुपए तक पहुंच चुकी है लेकिन फिर भी उनका ट्रेड लाइसेंस रिन्यू कर दिया गया उन्होंने सवाल किया कि जब एक आम व्यापारी को अपना ट्रेड लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए अपना बकाया टैक्स प्रदान करना होता है तब कोलकाता बाजार को यह सुविधा क्यों दी गई कि वह अपना बकाया टैक्स अदा किए बिना ट्रेड लाइसेंस रिन्यू करवा ले वही गुलाम सरवर ने यह प्रश्न भी उठाया की एक आम व्यापारी का सालाना ट्रेड लाइसेंस की फीस हजार रुपए के आसपास होती है वहां कोलकाता बाजार जैसे एक बड़े शोरूम के 3 साल की ट्रेड लाइसेंस फीस ₹3900 है उन्होंने कहा कि इतने बड़े शोरूम के ट्रेड लाइसेंस की फीस ₹3900 कैसे हो सकती है यह किस ने तय किया यह सवाल भी कांग्रेस पार्षद ने पूछा उन्होंने कहा कि आज जबकि आसनसोल नगर निगम फंड की कमी से जूझ रहा है मेयर ने कई बार खुद कहा है कि फंड की कमी के कारण विकास कार्य धीमे पड़ गए हैं ऐसे में अगर इस तरह से व्यवसायिक संस्थानों से टैक्स वसूली ढिलाई बरती गई तो आसनसोल निगम का विकास कुंद पड़ जाएगा गुलाम सरवर ने अपने पत्र के जरिए मेयर विधान उपाध्याय से अपील की कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से देखें और यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियां ना हो और जो भी व्यापारी टैक्स की चोरी कर रहे हैं उन पर नकेल कसी जाए ।












