आसनसोल के लिए दो उप मेयर के बिल को मिली राज्यपाल की मंजूरी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल वासियों का उप मेयर के लिए इंतजार अब खत्म होने के कगार पर है सूत्रों की माने तो राजभवन से आसनसोल के लिए दो उप मेयर के बिल को मंजूरी मिल गई है अब बंगाल विधानसभा के शीतकालीन अधिवेशन में इस बिल को कानून का रूप दे दिया जाएगा और आसनसोल को दो उप मेयर मिल जाएंगे विदित हो कि विधान उपाध्याय के मेयर बनने के बाद वसीम उल हक और अभिजीत घटक को उप मेयर बनाया गया था लेकिन कानुन में इसका कोई प्रावधान न रहने से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी राज्य मंत्रिमंडल की तरफ से एक बिल बनाकर तत्कालीन राज्यपाल जगदीप धनखड़ के पास इसको मंजूरी के लिए भेजा गया था लेकिन बीते 9 महीनों से यह बिल ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ था अब सूत्रों की मानें तो वर्तमान राज्यपाल ला गणेशन ने इस बिल को मंजूरी प्रदान कर दी है अब इसे बंगाल विधानसभा के शीतकालीन अधिवेशन में पेश किया जाएगा और इस बिल को कानूनी रूप प्रदान कर दिया जाएगा और इसके उपरांत आशा है कि बहुत जल्द आसनसोल को दो उप मेयर मिल जाएंगे












