सांकतोड़िया बाजार के गोलीकांड पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने जताई चिंता:
1 min read
आसनसोल :सांकतोडिया बाजार में हुई डकैती एवं व्यवसाई पुत्र के उपर चली गोली की घटना पर आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के सचिव शम्भु नाथ झा ने कड़े शब्दों में अपना रोष प्रकट किया है । उनका कहना है अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ना होगा । व्यवसाई वर्ग आतंकित ना हो इसलिए पुलिस प्रशासन को बाजार क्षेत्र में गश्ती बढ़ानी होगी । उन्होंने कहा कि अपराधियों की हिम्मत बढ़ती जा रही है वरना गोली चलाने का दुस्साहस नहीं करते । अब देखना यह है कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव के इस बयान का कितना असर पड़ेगा और पुलिस प्रशासन क्या कार्यवाही करती है । शंभू नाथ झा ने कहा कि आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स हमेशा व्यवसायियों के साथ है ।












