मतदाता सूची में संशोधन के कार्य की दी गई जानकारी:
1 min read
आसनसोल :9 नवंबर से 8 दिसंबर तक देश के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिले में भी मतदाता सूची के संशोधन का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में आसनसोल नगर निगम चौराहे पर जनता को जागरूक करने के लिए माइकिंग की गई । शनिवार को पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन की पहल पर यह अभियान चलाया गया । सभी को माईक के जरिए वोटर लिस्ट में नाम संशोधन और नए मतदाताओं के नामों के पंजीकरण की जानकारी दी गई ।












