मंत्री मलय घटक ने डीएवी स्कूल में नए भवन का किया उद्घाटन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल में बुधा डीएवी हाई स्कूल के नए भवन का उद्घाटन विधि एवं श्रम मंत्री मलय घटक ने शनिवार को फीता काटकर व पट्टिका का अनावरण कर किया । इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, डीएबी हाई स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश केडिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मलय घटक ने अपने भाषण में जगदीश केडिया के शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना की और कहा कि आर्य समाज हमेशा सामाजिक विकास और शैक्षणिक विकास के लिए काम करता रहा है उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज का निर्माण करती है और इस दिशा में आर्य समाज और डीएवी स्कूल में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है वही जगदीश केडिया ने कहा कि आर्य समाज से जुड़े सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई का एक उत्कृष्ट माहौल देने की कोशिश की जाती है जिससे कि वह आगे चलकर देश के ऐसे नागरिक बने जिन पर देश को नाज हो












