अटवाल भवन विवाद में आया नया मोड़:
1 min read


आसनसोल :आसनसोल बाजार में स्थित अटवाल भवन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है आज इस कड़ी में तब एक नया अध्याय तब जुड़ गया जब आसनसोल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी ने एक प्रेस रिलीज जारी किया इसे प्रेस रिलीज के जरिए उन्होंने कुछ सवालों की तरफ आसनसोल वासियों का ध्यान आकर्षित किया उन्होंने कहा कि 10 नवंबर को आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने बाजार रिटेल प्राइवेट लिमिटेड को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने लिखा था कि ट्रेड लाइसेंस रद्द हो जाने के बावजूद वह लोग वहां पर अपनी व्यवसायीक गतिविधियां चला रहे हैं जो कि पूरी तरह से गैरकानूनी है उन्होंने तुरंत इन गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया था ऐसा न करने पर मेयर ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी थी लेकिन चैताली तिवारी ने दो अन्य पत्र भी प्रेस रिलीज के साथ जारी किया जिसमें इस विवाद को एक नया मोड़ मिल गया पहले पत्र में 26 अगस्त को बाजार रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के ट्रेड लाइसेंस को रद्द करने की बात कही गई है जबकि दूसरे पत्र में जो कि 1 सितंबर को जारी हुआ था उसमें फिर से उसे ट्रेड लाइसेंस को रिन्यू कर दिया गया है इसी को लेकर चैताली तिवारी ने प्रश्न किया कि जब 1 सितंबर को उस व्यवसायिक प्रतिष्ठान कार ट्रेड लाइसेंस रिन्यू हो गया था तब मेयर विधान उपाध्याय ने 10 नवंबर को फिर से कैसे पत्र लिखा की ट्रेड लाइसेंस रद्द हो जाने के बाद भी वह वहां पर व्यवसाय कर रहे हैं क्या 26 अगस्त को ट्रेड लाइसेंस रद्द होने और 1 सितंबर को फिर से रिन्यू होने की जानकारी मेमर को नहीं थी और अगर नहीं थी तो क्यों नहीं थी उन्होंने कहा कि क्या इससे यह साबित नहीं होता कि नगर निगम के दैनिक कार्यों में मेयर विधान उपाध्याय का कोई नियंत्रण नहीं है चैताली तिवारी ने अपने प्रेस रिलीज के जरिए आसनसोल नगर निगम से इन गतिविधियों पर लगाम लगाने की अपील की ताकि आसनसोल नगर निगम की महिमा को फिर से स्थापित किया जा सके















