आसनसोल दक्षिण थाने में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से हुआ मीट योर ऑफिसर कार्यक्रम:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से आज आसनसोल दक्षिण थाने में मीट योर ऑफिसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी सेंट्रल एसएस कुलदीप, आसनसोल दक्षिण थाने के एसीपी सेंट्रल देबराज दास, आईसी कौशिक कुंडू मौजूद थे । उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से थाने पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया । इस मौके पर डीसीपी सेंट्रल डॉ कुलदीप एसएस ने बताया कि मीट योर ऑफिसर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर सुधीर नीलकंठम की एक योजना है इसके माध्यम से पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारी विभिन्न थाना और फांड़ियों में एक निश्चित दिन पर बैठ रहे हैं और लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं और उनके समाधान की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आज जो लोग आए हैं और हमें ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया है साथ ही साइबर क्राइम से जुड़ी समस्याएं भी उनके सामने रखी गई ।












