नगर निगम की पहल पर शुरू हुआ सिटी बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण का काम:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम द्वारा आसनसोल सिटी बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया गया है इसे लेकर आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया ने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय उप मेयर वसीम उल हक अभिजीत घटक तथा चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी को धन्यवाद दिया। राजू अहलूवालिया ने कहा कि लंबे समय से आसनसोल सिटी बस स्टैंड का सुंदरीकरण नहीं हुआ था इस वजह से यहां आने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था इसे देखते हुए नगर निगम से यहां पर नया शेड बनाने का अनुरोध किया गया था उन्होंने बताया कि उनको भारी खुशी है कि नगर निगम के पदाधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिटी बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है और बहुत जल्द यह पूरा हो जाएगा जिससे आने वाले समय में यहां आने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं होगी












