डामरा में विधान समिति शिक्षा निकेतन के वार्षिक अनुष्ठान का हुआ आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के डामरा में बिधान स्मृति शिक्षा निकेतन स्कूल द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन आसनसोल रामकृष्ण मिशन के महाराज स्वामी सौमत्मानंद जी और आसनसोल दुर्गापुर विकास बोर्ड के अध्यक्ष तापस बनर्जी ने किया। इस दिन विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक उमड़़े । इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए स्वामी सोम आत्मानंद जी महाराज ने स्कूल प्रबंधन की काफी सराहना की और कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के आयोजन भी बेहद जरूरी हैं वहीं उन्होंने शिक्षा के वाणिज्य करण से बचने की भी सलाह दी इस मौके पर यहां स्वामी सोम आत्मानंद जी महाराज आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन तापस बनर्जी पार्षद तरुण चक्रवर्ती सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे












