मेयर विधान उपाध्याय ने लिया बीएनआर में गीतबितान नामक निर्माणाधीन भवन का जायजा:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय अधिकारियों की टीम ने आसनसोल के बीएनआर मोर इलाके में स्थित रविंद्र भवन के पीछे निर्माणाधीन गीतबितान भवन का जायजा लिया । इस मौके पर उनके साथ उप मेयर वसीम उल हक आसनसोल नगर निगम की एमएमआईसी इंद्रानी मिश्रा और नगर निगम के तमाम वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे पत्रकारों से बात करते हुए विधान उपाध्याय ने कहा के गीत बितान नामक इस भवन का निर्माण पिछले कुछ समय से किया जा रहा है लेकिन किन्ही कारणों से अभी तक यह भवन पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हो पाया है मेयर ने बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले भी इस भवन का जायजा लिया था और तब अधिकारियों को निर्देश दिया था कि जल्द से जल्द इस भवन को पूरी तरह से तैयार किया जाए ताकि यह जनता के काम आ सके उन्होंने कहा कि आज जब यहां पर जायजा लेने आए हैं उन्होंने देखा कि इस भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है । उन्होंने आशा जताई कि बहुत जल्द गीतबितान नामक इस भवन को जनता के लिए खोल दिया जाएगा जिससे बाहर से आने वाले लोग यहां पर रह सकेंगे












