सामाजिक संस्था एक छोटी सी पहल की तरफ से बांटी गई छठ की पूजन सामग्री:
1 min read
बर्नपुर :आस्था के महापर्व छठ के उपलक्ष पर विभिन्न संगठनों द्वारा छठ व्रतियों को सुप नारियल तथा अन्य पूजन सामग्री प्रदान की जा रही है इसी क्रम में बर्नपुर के शिव स्थान मंदिर प्रांगण में सामाजिक संस्था एक छोटी सी पहल की तरफ से आज 70 छठ व्रतियों को सूप नारियल और पूजन सामग्री प्रदान की गई । आपको बता दें कि सामाजिक संस्था एक छोटी सी पहल द्वारा छठ व्रतियों को यह पूजन सामग्री प्रदान करने का दूसरा वर्ष है। पिछले वर्ष भी छठ व्रतियों को यह सब सामग्रियां प्रदान की गई थी आज 70 लोगों को यह प्रदान करने के लिए कूपन बांटे गए थे लेकिन 70 से ज्यादा लोग आए थे उनको भी यह सारी सामग्रियां प्रदान की गई और किसी को भी खाली हाथ लौटने नहीं दिया गया इस मौके पर सामाजिक संस्था एक छोटी सी पहल के पदाधिकारियों ने कहा कि छठ आस्था का महापर्व है और ऐसे पर्व के अवसर पर सभी के जीवन में खुशियां आए और सभी अच्छी तरह से इस पर्व को मना सकें इसके लिए संस्था की तरफ से यह पहल की गई है। इस मौके पर समाजसेवी पवन गुटगुटिया राम नाथ तिवारी पार्षद अशोक रुद्रा एक छोटी सी पहल के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा असिस्टेंट सेक्रेटरी जितेंद्र श्रीवास्तव सेक्रेटरी उदय भान चौबे संतोष भगत अमर महतो सहित एक छोटी सी पहल संस्था के तमाम सदस्य उपस्थित थे












