shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

नया धर्मशाला में छठव्रतीयों में बांटी गईं सुप और साड़ियां:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन तथा 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी के तत्वावधान में आज आसनसोल बाजार में स्थित नया धर्मशाला में छठ पूजा के मद्देनजर जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया तकरीबन 300 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां प्रदान की गई । इसके साथ ही 51 छठ व्रतियों को सुप और साड़ियां वितरित की गई । इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि जब से राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार का गठन हुआ है सभी धर्मों जातियों संप्रदायों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है उनके त्योहारों पर सरकार की तरफ से विशेष आयोजन किए जा रहे हैं ताकि किसी को भी अपने त्योहारों को मनाने में कोई असुविधा न हो उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने छठ पूजा के अवसर पर बंगाल में 2 दिनों के अवकाश की घोषणा की है जो कि हिंदी भाषी राज्यों में भी नहीं होता उन्होंने कहा कि समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो लोगों को आपस में लड़वाना चाहते हैं लेकिन हमें ऐसे लोगों से बचना होगा हर त्यौहार समाज में एक दूसरे को करीब लाता है और छठ भी इसका अपवाद नहीं है ।

उन्होंने सभी को आने वाले छठ त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी और प्रार्थना की के छठ मैया सभी की मनोकामनाएं पूरी करें सभी को स्वस्थ रखें सुरक्षित रखें इस मौके पर यहां विनोद गुप्ता सीताराम केडिया अरुण शर्मा रवि चटर्जी राकेश केडिया विमल जालान मुकेश शर्मा सहित 44 नंबर वार्ड के तमाम बाशिंदे मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page