आने वाले छठ से पहले मेयर विधान उपाध्याय ने किया तपसी बाबा छठ घाट का निरीक्षण:
1 min read
आसनसोल :आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर आसनसोल नगर निगम की तरफ से विशेष इंतजाम किए गए हैं विशेषकर छठ घाटों की साफ-सफाई पर खासा ध्यान दिया जा रहा है आज आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय के नेतृत्व में निगम की एक टीम ने तपसी बाबा छठ घाट का निरीक्षण किया और वहां की साफ सफाई का जायजा लिया इस टीम में डिप्टी मेयर वसीम उल हक पार्षद गोपाल हालदार उत्पल सिन्हा तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे मेयर ने छठ घाट पर साफ सफाई के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि जिस तरह से निगम के कर्मचारियों ने काम किया है वह सराहनीय है हाल ही में चैताली तिवारी द्वारा यह कहा गया था कि आसनसोल नगर निगम द्वारा छठ घाटों की उतनी अच्छी तरह से सफाई नहीं की जा रही है जैसे पहले की जाती थी इस पर बिधान उपाध्याय ने कहा कि ऐसा नहीं है और नगर निगम द्वारा काफी अच्छी तरह से काम किया गया है वहीं चैताली तिवारी द्वारा खुद छठ घाटों की सफाई किए जाने के सवाल पर मेयर ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या उन्होंने गंदगी वाले जगहों की साफ सफाई की या जो जगह पहले से साफ थी उस स्थान पर सफाई की उन्होंने कहा कि छठ घाट की सफाई करना सिर्फ नगर निगम का नहीं सभी का काम है और नगर निगम अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहा है उन्होंने कहा कि जिस चीज की भी जरूरत होगी नगर निगम द्वारा किया जाएगा ताकि छठ व्रतियों को कोई दिक्कत ना हो वही इस स्थान पर एक पुल बनाए जाने के स्थानीय लोगों की मांग के संदर्भ में विधान उपाध्याय ने कहा कि इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और जल्द से जल्द इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा।












