छठ को लेकर आसनसोल नगर निगम द्वारा रवाना किए गए 5 टैबलो:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से विभिन्न त्योहारों के अवसरों पर टैबलो रवाना किए जाते हैं इसी क्रम में आज आसनसोल नगर निगम में मेयर विधान उपाध्याय ने पांच टैबलो रवाना किए जो कि छठ पूजा को लेकर बनाए गए हैं यह सभी टैबलो आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में परिक्रमा करेंगे इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर वसीम उल हक सांस्कृतिक विभाग के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सहित आसनसोल नगर निगम के तमाम कर्मचारी गण उपस्थित थे मेयर विधान उपाध्याय ने झंडा दिखाकर टैबलो को रवाना किया इस मौके पर मेयर ने कहा कि आस्था का महापर्व छठ के मद्देनजर आसनसोल नगर निगम द्वारा टैबलो को पूरे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में परिक्रमा करने के लिए आज रवाना किया गया है मेयर ने कहा कि जब से राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार का गठन हुआ है तब से कोई भी त्यौहार हो सभी मिलजुल कर धूमधाम से मनाते हैं और यही बंगाल की परंपरा है












