डेंगू को लेकर सोमवार की बैठक से अनुपस्थित रहे चिकित्सकों को आसनसोल नगर निगम करेगा शो काज:
1 min read
आसनसोल :डेंगू को लेकर आज आसनसोल नगर निगम में एक जरूरी बैठक हुई जहां कोलकाता से आए एडिशनल सेक्रेटरी स्तर के पदाधिकारी उपस्थित थे इनके अलावा स्वास्थ्य विभाग के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दीपक गांगुली आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर राहुल मजूमदार सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे इनके अलावा आसनसोल नगर निगम के कई चिकित्सक भी उपस्थित थे । बैठक में इस बीमारी की रोकथाम पर चर्चा की गई लेकिन देखा गया कि इस बैठक से आसनसोल नगर निगम के कई चिकित्सक नदारद रहे जब पत्रकारों ने इस संदर्भ में आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जो चिकित्सक इस बैठक से नदारद रहे उनको शोकाज किया जाएगा और आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के साथ इस विषय में बातचीत की जाएगी वहीं डॉ दीपक गांगुली ने भी आज की बैठक में अनुपस्थित शिक्षकों को शो काज करने की बात कही












