बिहार के मोतिहारी में शुरू हुईं हमारा संकल्प की नियमित कक्षाएं:
1 min read
मोतिहारी :बिहार के पूर्वी चंपारण जिले मोतिहारी के जलहां में आज हमारा संकल्प की नियमित कक्षाएं प्रारंभ हो गईं । हमारा संकल्प द्वारा संचालित नियमित कक्षा तथा कार्यालय का प्रखंड के जाने-माने शिक्षक मनोज कुमार पूर्व सीआरसीसी द्वारा उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर काफी संख्या में छात्र और छात्राएं मौजूद थे।
इन कक्षाओं में बच्चों को नियमित शिक्षा प्रदान करने के लिए कृष्णा कुमार और नितेश शर्मा को स्थायी शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है । इसके अलावा बीच-बीच में अतिथि शिक्षक भी और मैं क्लास लेते रहेंगे । पुर्वी चंपारण के मोतिहारी में हमारा संकल्प के इस अनियमित कक्षा को खोलने के पीछे मोतिहारी के शिक्षक पंकज कुमार सिंह का योगदान है पंकज कुमार सिंह हाल ही में दुर्गा पूजा के दौरान बर्नपुर घूमने के लिए आए थे वहां वह हमारा संकल्प तथा हमारा संकल्प संस्था के संस्थापक अजय कुमार सिंह के संपर्क में आए और उन्होंने देखा कि किस तरह से बीते कई वर्षों से यह संस्था समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करती आ रही है उनके इस कार्यों से प्रभावित होकर पंकज कुमार सिंह ने मोतिहारी में भी इसी तरह की कक्षाएं शुरू करने का संकल्प लिया और इसी का नतीजा है कि मोतिहारी के जलहां में हमारा संकल्प की नियमित कक्षाएं और कार्यालय खुल गया उन्होंने इतने कम समय में उनके सपने को सार्थक करने के लिए अजय कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया और विश्वास जताया कि जिस तरह से हमारा संकल्प की टीम बर्नपुर में बीते कई वर्षों से बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करती आ रही है मोतिहारी का यह केंद्र भी उसी नक्शे कदम पर चलते हुए मानवता की सेवा करेगा वहीं हमारा संकल्प संस्था के संस्थापक अजय कुमार सिंह ने भी पंकज कुमार सिंह और मोतिहारी में इस शिक्षण केंद्र से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि ज्योत से ज्योत जलती है और आज पंकज कुमार सिंह ने बिहार में शिक्षा की ज्योत जलाने का जो संकल्प लिया है उम्मीद है कि यह सिलसिला आगे भी बरकरार रहेगा और भविष्य में और ज्यादा लोग से जुड़ेंगे ताकि देश की नई पीढ़ी को शिक्षित किया जा सके












