मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विजया सम्मेलन में शामिल हुए आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष और सचिव:
1 min read
आसनसोल :दुर्गा पुजा के बाद विजया सम्मेलन का आयोजन करना पुजा का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा है । इसी क्रम मे
कल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स के सचिव शंभूनाथ झा और अध्यक्ष ओम प्रकाश बगरिया बिजय मिलन समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सीमित लोगों को ही बुलाया गया था तथा यहां मुख्यमंत्री की तस्वीरें लेना प्रतिबंधित था। आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स के दोनो पदाधिकारी बहुत से लोगों से मिले । यहां विशेष रूप से उद्योग, वाणिज्य और उद्यम विभाग की मंत्री शशि पांजा, वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्जी और एमडी डब्ल्यूबीआईडीसी आई ए एस बंदना यादव के साथ एक विशेष मुलाकात हुई । मुख्यमंत्री ने आज अडानी ग्रुप को ताजपुर पोर्ट के कागजात सौंपे। चेंबर के दोनो पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विजया की शुभकामनाएं दीं और एक पत्र भी सौंपा।












