आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कमेटी का हुआ गठन निखिलेश उपाध्याय बने नए अध्यक्ष:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के गुजराती भवन में आज आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से वार्षिक साधारण सभा हुई इसके उपरांत यहां आने वाले 2 सालों के लिए नई कमेटी का भी गठन किया गया आपको बता दें कि आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संविधान के अनुसार कोई भी कमेटी का कार्यकाल 2 साल से ज्यादा नहीं हो सकता पुरानी कमेटी के 2 साल के कार्यकाल के बाद नई कमेटी का गठन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ हुई इसके उपरांत यहां आमंत्रित अतिथियों का पौधा देकर और उत्तरीय ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी आरपी खेतान सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे इस मौके पर यहां नई कमेटी का भी गठन किया गया नई कमेटी में आने वाले 2 सालों के लिए निखिलेश उपाध्याय को संगठन का अध्यक्ष चुना गया है जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निशांत सेठ संभालेंगे । इस मौके पर पूर्व सचिव इंद्रपाल सिंह अरोड़ा ने आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बीते 2 सालों के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में एक ज्वाइंट स्क्रीन पर प्रस्तुति पेश की विशेषकर कोरोना काल में संगठन ने किस तरह से अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है यह सभी को दिखाया वही नए अध्यक्ष निखिलेश उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह से आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पिछले समय में व्यापार और व्यापारियों के हितों की रक्षा करता आया है आने वाले समय में भी यह परंपरा जारी रहेगी उन्होंने इसके साथ ही कहा कि व्यापार में नई पीढ़ी को सम्मिलित करना अत्यधिक आवश्यक है नई पीढ़ी आएगी तो नए विचार आएंगे नए आइडिया आएंगे जिससे व्यापार में और तेजी आएगी














