नबी दिवस के मौके पर रेलपार से निकला जुलूस ए मोहम्मदी:
1 min read
आसनसोल :पवित्र नवी दिवस के मौके पर आज आसनसोल के रेलपार इलाके से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया । यह जुलूस आश्रम मोड़ तक जाकर फिर वापस रेलपार चला गया इसमें बड़ी संख्या में इस्लाम धर्म को मानने वाले श्रद्धालु शामिल हुए इस मौके पर टीएमसी नेता रवि उल इस्लाम ने कहा कि आज का दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश का दिन है जिसे नबी दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब एक रहमत के रूप में आए थे और जिनका संदेश न सिर्फ इस्लाम को मानने वाले बल्कि सभी धर्मों के लोगों के लिए कारगर है यह संदेश इंसानियत का संदेश है प्यार का संदेश है शांति और अमन का संदेश है














