रविवार से आसनसोल में होगा 31वें जीवी मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के चांदमारी इलाके में स्थित राइफल क्लब में आज एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके ढल पत्रकारों से मुखातिब हुए उन्होंने बताया कि कल से यानी रविवार से आसनसोल राइफल क्लब में 31वें जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है जो कि 15 अक्टूबर तक चलेगा वीके ढल ने बताया कि प्रतिभागियों की संख्या को देखते हुए 2 जगहों पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है आसनसोल में राइफल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं केरल में पिस्टल प्रतियोगिता का आयोजन होगा उन्होंने बताया कि आसनसोल में होने वाले राइफल शूटिंग प्रतियोगिता दो चरणों में होगी इनमें से एक होगी थ्री पोजीशन और एक होगी प्राउल पोजीशन थ्री पोजिशन में प्रतिभागी खड़े होकर निशाना लगाते हैं वही प्राउल में वह लेट कर निशाना लगाते हैं उन्होंने बताया कि इस स्पर्धा में पूरे देश से करीब 400 निशानेबाज हिस्सा लेंगे एक अन्य प्रतियोगिता होगी वह है 10 मीटर एयर राइफल उसमें तकरीबन 900 निशानेबाज अपनी किस्मत आजमाएंगे इस तरह से 1300 से ज्यादा प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे उन्होंने कहा कि यह एक प्री नेशनल प्रतियोगिता है प्रादेशिक स्तर पर न्यूनतम क्वालीफाइंग स्कोर करने वाले निशानेबाजों को ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा वीके ढलने कहा कि इस प्रतियोगिता में कुल तेरह सौ प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है लेकिन यह संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया मैं बहुत से निशानेबाजों ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए भी गुहार लगाई है अगर उनकी अपील को स्वीकार कर लिया जाता है तो यह संख्या और बढ़ जाएगी । वही आने वाले नवंबर महीने में राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए उसे भी तीन स्थानों पर किया जा रहा है शॉट गन प्रतियोगिता दिल्ली में होगी राइफल प्रतियोगिता भोपाल में होगी और पिस्टल प्रतियोगिता तिरुवनंतपुरम में होगी। उन्होंने बताया कि कल इस प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा 13 तारीख को इस प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार वितरण समारोह होगा और आखरी पुरस्कार वितरण समारोह और समापन समारोह 15 अक्टूबर को 3:30 बजे से होगा । वही जीवी मावलंकर के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जीवी मावलंकर भारत के लोकसभा के पहले स्पीकर थे और वह नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पहले अध्यक्ष रहे हैं उन्हीं की स्मृति में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है और यह इस प्रतियोगिता का 31 वां वर्ष है












