बाराबनी के पानीफला में मिली एक व्यक्ति की लाश, इलाके में सनसनी:
1 min read
बाराबनी :बाराबनी थाने की पुलिस ने शनिवार को पानीफला पार्क के जलाशय से एक वृद्ध का अर्धनग्न शव बरामद किया । बाराबनी थाने के लालगंज दोमहानी रोड पर पानीफला पार्क की पानी की टंकी से हने पारा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय नारन कोरा का अर्धनग्न शव बरामद किया गया । घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । आज सुबह क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने पानी में एक व्यक्ति का अधनंगा शव देख बाराबनी थाने को तत्काल सूचना दी। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गयी और बाराबनी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी । स्थानीय लोगों की मदद से शव को जलाशय से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया है.पता चला है कि शव पास के गांव हने पारा गांव निवासी नारन कोरा (55) का है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।














