शिल्पांचल के विभिन्न पूजा पंडालों में हुआ दशमी पर घट विसर्जन:
1 min read
आसनसोल :आज पुरे प्रदेश में विजया दशमी का पर्व मनाया गया। आसनसोल के इस्माईल इलाके में हिंदू मिलन मंदिर द्वारा आयोजित दुर्गा पुजा में सिंदूर खेल तथा घट विसर्जन का आयोजन किया गया। यहां पीछले 36 सालों से दुर्गा पुजा का आयोजन किया जाता रहा है । इस संदर्भ में एक महिला दर्शनार्थी ने बताया कि पीछले 36 सालों से यहां दुर्गा पुजा का आयोजन किया जा रहा है। इस साल इलाके के युवाओं तथा महिलाओं के सहयोग से भव्य तरीके से पुजा का आयोजन किया गया है । उन्होने कहा कि कल रात यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए । वहीं आसनसोल के उषाग्राम स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में नव पत्रिका विसर्जन के बाद पुजा अर्चना की गई। यहां भी सुहागिन महिलाओं ने एक दुसरे को सिन्दूर लगाया












