बर्नपुर के शिवस्थान मंदिर प्रांगण में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम:
1 min read

बर्नपुर :हर साल की तरह इस साल भी बर्नपुर के शिवस्थान स्थान मंदिर प्रांगण में पगड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस मौके पर राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे इनके अलावा विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर प्रबोध राय सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे सभी को कमेटी के सदस्यों द्वारा पगड़ी पहनाई गई इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन होता है और यह बेहद खास कार्यक्रम है आज विजयादशमी है आज ही के दिन सत्य की असत्य पर जीत हुई थी उन्होंने सभी को विजयादशमी की बधाई दी और कहा कि सत्य की राह पर चलना मुश्किल हो सकता है लेकिन यही असली राह है उन्होंने सभी से समाज निर्माण में अपना योगदान करने की सलाह दी और शिवस्थान मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी












