महा नवमी के दिन दुर्गापुर में निकली भव्य शोभायात्रा:
1 min read

समीर कुमार शाह की रिपोर्ट:
दुर्गापुर :महा नवमी के अवसर पर पूरे प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न इलाकों में भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया इसी क्रम में दुर्गापुर के ट्रंक रोड स्थित डंगाल अखाड़ा समिति की तरफ से भी नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया शोभा यात्रा निकलने से पहले समिति के सदस्यों द्वारा नारियल फोड़ा गया इसके उपरांत गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक गीत संगीत की धुन पर थिरकते हुए समिति के सदस्य और अन्य स्थानीय बाशिंदे आगे बढ़े । पारंपरिक लिबास में नर्तक नृत्य करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए इस मौके पर पूर्व विधायक अपूर्व मुखर्जी सहित हर खास ओ आम यहां मौजूद था












