गौरांडी में एक ईसीएल कर्मी की पानी में डुबने से मौत:
1 min read
बाराबनी :पानुरिया गौरांडी कोलियरी नंबर 3 के ओसीपी में नहाते समय करीब 54 साल के प्रदीप बाउरी नाम के एक ईसीएल कर्मी डूब गये। .पुलिस और सिविल डिफेंस के गोताखोरों की सातवीं बटालियन ने सुबह से आकर तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे तक वे पानी में तलाश करते रहे लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस तरह की घटना अक्सर होती है दो-तीन दिन बाद लाश ऊपर आ जाती है। गोताखोरों ने सुबह से कोशिश की लेकिन दोपहर करीब 1 बजे उनके शव को पानी से बरामद किया जा सका । शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया












