shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल के महाबीर स्थान मंदिर में हुआ कुमारी पूजन:

1 min read

आसनसोल :हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित महावीर स्थान मंदिर प्रांगण में नवमी के दिन कुमारी पूजा का आयोजन किया गया इस संदर्भ में महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि नवमी के दिन कुमारी पुजा का बहुत महत्व है यह मां दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाते हैं कुमारी पुजा करने का अर्थ होता है मां दुर्गा के नौ रूपों की पुजा करना उन्होंने कहा कि आज समाज में जी रहे हैं वहां महिलाओं का सम्मान करना अत्यधिक जरूरी हो गया है और आज का दिन यह दर्शाता है कि हमारे देश में महिलाओं को सदियों से कितने ऊंचे स्थान पर रखा गया है उन्हें देवी का दर्जा दिया गया है इसलिए उनकी पुजा की जाती है । अरुण शर्मा ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि हर आदमी भगवान की पुजा ही करें या जो धार्मिक आचार अनुष्ठान हैं उनका विधिवत पालन करें उससे भी ज्यादा जरूरी है अपने माता-पिता की सेवा करना उनका सम्मान करना उन्होंने कहा कि दुर्गा पुजा के समय अगर कोई अपने माता-पिता को नए वस्त्र प्रदान न करके मां दुर्गा के चरणों में नए वस्त्र प्रदान करता है तो मां दुर्गा उसे स्वीकार नहीं करती क्योंकि मां दुर्गा का कहना है कि पहले अपने माता-पिता का सम्मान करें उनकी पुजा करें इसके साथ ही उन्होंने दुर्गा पुजा के अवसर पर सभी शिल्पांचलवासियों को यह सलाह दी कि जरूर मंदिर जाएं जरूर मां दुर्गा की आराधना करें लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है कि अगर आप के आसपास कोई दीन दुखी है तो उसकी मदद करें उसके घर में चूल्हा जलाने में उसकी सहायता करें मां दुर्गा की इससे बड़ी पुजा और कोई नहीं हो सकती इसके साथ ही उन्होंने सभी से महिलाओं का सम्मान करने की भी अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page