41 नंबर वार्ड में नवकेतन सार्वजनीन दुर्गोत्सव कमिटी आयोजित पुजा में हुई महाष्टमी पुजा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 41 नम्बर वार्ड अन्तर्गत मुर्गासोल इलाके में नवकेतन सर्वजनिन दुर्गोत्सव कमिटी की तरफ़ आयोजित दुर्गा पुजा का यह 52वा वर्ष है । नवकेतन दुर्गोत्सव कमिटी की तरफ़ से इस पुजा के आयोजन में महिलाएं ही मुख्य भुमिका निभाती हैं । इस आयोजन को लेकर स्थानीय पार्षद जीतू सिंह ने बताया कि यहां बीते 52 सालों से दुर्गा पुजा का आयोजन किया जा रहा है। यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर इस पुजा का आयोजन करते हैं । उन्होंने बताया कि आयोजकों की कोशिशों से प्रभावित होकर इस साल आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीस की तरफ़ से नवकेतन सार्बजनिन दुर्गोत्सव को सर्वश्रेष्ठ पुजा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । आज महाष्टमी के दिन यहां भक्तों की भारी तादाद देखी गई जो भक्ति भाव से मां की आराधना करने आए थे । इस मौके पर 41 नम्बर वार्ड पार्षद रणवीर सिंह उर्फ जीतू सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे और यह सुनिश्चित किया कि किसी को कोई परेशानी न हो












