महाष्टमी पे हुई कुमारी पुजा:
1 min read
आसनसोल :आज पुरे देश के साथ साथ आसनसोल में भी महाष्टमी मनाई गई । इस दिन पुजा पंडालों में भक्तों का हुजूम देखा गया । आपको बता दें कि महाष्टमी के दिन कुमारी पुजा का आयोजन किया जाता है । इसी रिवाज का पालन करते हुए आसनसोल महिशीला कालोनी नंबर दो के खेजुरतला क्षेत्र में भी कुमारी पुजा का आयोजन किया गया । यहां दे परिवार के घर में आयोजित दुर्गा पूजा में कुमारी पुजा का आयोजन किया गया । इस मौके पर दे परिवार के सदस्यों के साथ साथ बड़ी संख्या में स्थानीय बाशिंदे भी मौजूद थे । आज जबकि हम लोग अपने चारों तरफ लड़कियों और महिलाओं पर तमाम तरह के अत्याचार होते देखते हैं दुर्गा पुजा के अवसर पर होने वाली यह कुमारी पुजा निश्चित रूप से समाज को एक बेहद सुंदर तथा जरूरी संदेश देती है कि जिस देश में औरत देवी के रूप में पुजी जाती हैं वहां महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए












