आसनसोल के मुर्गासोल में हुआ नवकेतन दुर्गोसव कमिटि द्वारा आयोजित पूजा पंडाल का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :नवकेतन दुर्गोत्सव कमिटी द्वारा पिछले 52 वर्षों से आसनसोल के मुर्गासोल मोड़ इलाके में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है इस साल भी धूमधाम से इस पूजा का आयोजन किया गया आपको बता दें कि इस पूजा के आयोजन में 41 नंबर वार्ड की महिलाओं का ही प्रमुख रूप से योगदान रहता है इस संदर्भ में 41 नंबर वार्ड के पार्षद रणवीर सिंह भरारा उर्फ जीतु सिंह ने कहा के इस वार्ड कि महिलाएं ही प्रमुख रूप से इस पूजा का आयोजन करती हैं । उन्होंने कहा कि इस पूजा में हर समाज के लोग सम्मिलित होते हैं सभी के योगदान से पूजा का आयोजन किया जाता है उन्होंने बताया कि इस पूजा का इस इलाके में काफी महत्व है और यह आसनसोल के गंगा जमुनी तहजीब को दर्शाती है आज इस पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया उद्घाटन के अवसर पर आसनसोल के विशिष्ट शिक्षाविद एच एन मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे इनके अलावा अमरजीत सिंह भरारा कुलवंत सिंह भरारा संजोग भरारा विकी भगत समिरन राय सहित 41 नंबर वार्ड के तमाम निवासी उपस्थित थे












