shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की पूजा परिक्रमा:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से आज इस संगठन के प्रतिनिधि मंडल पूजा परिक्रमा पर निकले इससे पहले उन्होंने आसनसोल टाइम्स से खास बातचीत की और उन्होंने बताया कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से इस साल पूजा अवार्ड का आयोजन किया गया है इसका मकसद पूजा आयोजकों की हौसला अफजाई करना है जिससे वह और भी बेहतर ढंग से दुर्गा पूजा का आयोजन करें । इस संदर्भ में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के निर्णायक मंडली के एक प्रमुख सदस्य विशिष्ट उद्योगपति सचिन राय ने कहा कि आज आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल आसनसोल और बर्नपुर के विभिन्न पूजा पंडालों की परिक्रमा करेगी और सर्वश्रेष्ठ पूजा सर्वश्रेष्ठ पंडाल और सर्वश्रेष्ठ माहौल के आधार पर प्रथम द्वितीय और तृतीय का चुनाव करेगी । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में जो दर्शनार्थी आएंगे उनके लिए जो सुविधाएं हैं वह ठीक ठाक हो इसकी तरफ भी ध्यान रखा जाएगा । खास करके लोगों की सुरक्षा को खास तवज्जो दी गई है अगर कोई दुर्घटना होती है तो ऐसी हालत में वहां फर्स्ट एड का इंतजाम कैसा है इस पर भी आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के निर्णायक मंडली ध्यान देगी हालांकि उन्होंने कहा कि बीते सालों में जब वह लोग इस तरह की पूजा परिक्रमा पर निकलते थे तो उन्होंने देखा है कि तकरीबन सभी पूजा आयोजक इन सभी चीजों का खास ध्यान रखते हैं । वही ऐसे निर्णायक मंडल के एक और सदस्य विनोद गुप्ता ने कहा कि हर साल में इस तरह की परिक्रमा पर निकलते हैं जिससे पूजा आयोजकों की हौसला अफजाई हो और बहुत बारीकी से वह हर चीज का ध्यान रखते हैं उन्होंने कहा कि पूजा आयोजकों को भी इस चीज का साल भर इंतजार रहता है कि कब वह लोग आए और उनके पूजा आयोजन को सराहें। दूसरी तरफ इस निर्णायक मंडली के एक और महत्वपूर्ण सदस्य विनोद गुप्ता ने कहा कि कोरोना के कारण बीते 2 साल धूमधाम से पूजा का आयोजन नहीं हो सका था लेकिन इस साल परिस्थिति अनुकूल है तो इस वजह से पंडालों में काफी भीड़ हो रही है ऐसे में उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की गुजारिश की ताकि सभी स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें । वहीं आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के निर्णायक मंडली की महिला सदस्य मीता राय ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी हो लोग पूजा परिक्रमा पर निकले हैं ताकि आसनसोल और बर्नपुर क्षेत्र मैं जो पूजा के आयोजन हो रहे हैं उन की परिक्रमा की जा सके और प्रथम द्वितीय तृतीय के आधार पर निर्णय दिया जा सके उन्होंने कहा कि उनको बहुत खुशी है कि इस साल फिर से निकल सके हैं और उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page