shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल के एसबी गोराई रोड संत मेरी गोरेटी स्कूल में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के एसबी गोराई रोड संत मेरी गोरेटी स्कूल में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का उद्घाटन आज किया गया। उद्घाटन समारोह में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, वसीम उल हक, एडीएम (शिक्षा), मेयर परिषद सदस्य सुब्रत अधिकारी, प्राथमिक शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रूद्र जिला परिषद के कर्माध्यक्ष बकुल मंडल , मिनती हाजरा, माध्यमिक शिक्षक संगठन के राजीव मुखर्जी आदि उपस्थित थे। गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिला निरीक्षक के द्वारा सभी सम्मानित व्यक्तियों को उत्तरीय पुष्प गुच्छ एवं मिठाई का पैकेट देकर उनको सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित व्यक्तियों ने यूथ पार्लियामेंट के ऊपर अपने विचार रखें और उनके उपदेश को बताया। माध्यमिक स्कूल के जिला निरीक्षक सुनीति सेनफूई ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन आसनसोल सबडिवीजन के 8 स्कूल भाग लेंगे जबकि दूसरे दिन दुर्गापुर सबडिवीजन के कुल 6 स्कूल भाग लेंगे। इन स्कूलों के बीच निबंध प्रतियोगिता, संक्षिप्त भाषण और यूथ पार्लियामेंट के लिए प्रतियोगिता होगी। पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति के जिला अध्यक्ष राजीव मुखर्जी ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए हम लोग 10 दिनों से तैयारी कर रहे हैं हम लोगों को जो दायित्व मिला संगठन के शिक्षकों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया गया क्योंकि यह जिले की मान सम्मान की बात है। विभिन्न स्कूलों से आए हुए बच्चों एवं शिक्षकों के लिए टिफिन चाय एवं लंच की व्यवस्था भी की गई थी। संध्या कल 28 तारीख को प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page