कोलकाता उच्च न्यायालय से जितेंद्र तिवारी को मिली बड़ी राहत:
1 min read
आसनसोल/कोलकाता :हाल ही में सीआईडी द्वारा कोयला तस्करी मामले में आसनसोल के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को पूछताछ के लिए तलब किया गया था इसके खिलाफ जितेंद्र तिवारी ने कोलकाता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था उनकी दलील थी जब कोयला तस्करी मामले की जांच सीबीआई कर रही है ऐसे में सीआईडी उनको उसी कोयला तस्करी मामले में क्यों तलब कर रही है आज कोलकाता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजशेखर मन्था की बेंच ने यह फैसला दिया कि फिलहाल क्योंकि सीबीआई कोयला तस्करी मामले की जांच कर रही है तो सीआईडी को इस मामले की जांच से विरत रहना होगा और वह इस मामले में पूछताछ के लिए फिलहाल किसी को तलब नहीं कर सकती । कोलकाता उच्च न्यायालय के इस फैसले से जितेंद्र तिवारी के समर्थकों में भारी खुशी देखी जा रही है उनका यह कहना था कि सीआईडी द्वारा जितेंद्र तिवारी को गवाह के तौर पर भी पूछताछ के लिए बुलाया जाना राज्य सरकार द्वारा बदले की भावना से किया गया एक काम था












