मिओट हॉस्पिटल की तरफ से रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में निशुल्क जांच शिविर आयोजित:
1 min read
रानीगंज :सुप्रसिद्ध नर्सिंग होम मिओट हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर उमेश कुमार सिंह और डॉक्टर संतोष कुमार ने रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल आकर मरीजों की जांच की यहां एक शिविर लगाया गया था जहां इन दोनों चिकित्सकों ने दर्जनों लोगों की जांच की आपको बता दें कि इन दोनों चिकित्सकों की फीस 1000 रुपए है लेकिन आज इस शिविर में इन दोनों चिकित्सकों ने सिर्फ 100 रुपए में मरीजों की जांच की इस संदर्भ में डॉक्टर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि आज इस शिविर में मरीजों का इलाज करके उनको काफी खुशी हुई और उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर का आयोजन होता रहेगा इसके लिए उन्होंने मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी और रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स कौ उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह के शिविरों का आयोजन होता रहेगा । उन्होंने कहा कि सिर्फ वही नहीं उनके अस्पताल से जुड़े अन्य विभागों के चिकित्सक भी यहां नियमित अंतराल पर आते रहेंगे दूसरी तरफ यहां चिकित्सकीय सेवा का लाभ उठाने आए रानीगंज के एक व्यक्ति मनीष बजाज ने कहा कि उनके स्पाइन में कुछ दिक्कतें हैं इस वजह से आज वह इस शिविर में जांच के लिए आए हैं उन्होंने इस अस्पताल और डॉक्टर उमेश कुमार सिंह का काफी नाम सुना था जब उनको पता चला कि आज रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में यह शिविर लगाया गया है तो वह यहां जांच कराने आ गए उन्होंने कहा कि यहां जांच कराकर को काफी संतुष्टि मिली है।












