shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम के 26 नंबर वार्ड मैं हुई ए आई एम आई एम की पथ सभा:

1 min read

आसनसोल :बीते कुछ समय से पश्चिम बर्दवान जिले में ए आई एम आई एम की तरफ से अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में राजनीतिक गतिविधियों में काफी तेजी आई है विभिन्न मुद्दों पर पार्टी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है बीती रात आसनसोल नगर निगम के 26 नंबर वार्ड अंतर्गत रेलपार के बाबू तलाव इलाके में भी पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम की तरफ से जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में एक पथ सभा का आयोजन किया गया यहां एजाज अहमद सरवर आलम आतिफ मलिक तारीक अशरफ खान नदीम अख्तर तनवीर आलम पिंटू सहित पश्चिम बर्दवान ए आई एम आई एम के तमाम कार्यकर्ता और समर्थक गण उपस्थित थे। इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज ने रेलपार और पश्चिम बर्दवान से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की रेलपार में हाजी कदम रसूल स्कूल में अभी तक पठन-पाठन शुरू नहीं हुआ है जबकि यहां पर भवन को बने लंबा समय बीत चुका है वही रेलपार में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है एक तरफ तो पुलिस यह दावा करती है कि उसे किसके घर में क्या खाना पक रहा है इसकी भी जानकारी रहती है तो रेलपार में नशे के कारोबार पर नकेल क्यों नहीं कर रही क्या इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं है और अगर नहीं है तो क्यों नहीं है वहीं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आज ममता बनर्जी यह कह रही हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इतना भी बुरा नहीं है तो क्या हम इसका यह मतलब समझे कि ममता बनर्जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर नरम पड़ रही हैं वही केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी और सीबीआई को लेकर दिये गये ममता बनर्जी के बयान पर भी दानिश अजीज ने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि आज वह कहती हैं कि नरेंद्र मोदी अमित शाह नहीं टीएमसी नेताओं को केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा परेशान किया जा रहा है क्या इसका यह मतलब निकाला जाए कि अब जबकि केंद्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर टीएमसी के नेतागण आ गए हैं तो ममता बनर्जी अमित शाह और नरेंद्र मोदी के सामने आत्मसमर्पण के मूड में आ गई हैं। बेरोजगारी के मुद्दे पर भी दानिश अजीज ने ममता बनर्जी को घेरते हुए कहा कि आज ममता बनर्जी प्रदेश के युवाओं को झालमुड़ी बेचने की सलाह दे रही हैं जो कि बेहद शर्मनाक है उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि राज्य सरकार के पास युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई परियोजना नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page