मेयर बिधान उपाध्याय ने 18 नंबर वार्ड में कुमारडीही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रयोगशाला कक्ष और शौचालय का किया शिलान्यास:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 18 स्थित आसनसोल नगर निगम के कुमारडीही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रयोगशाला कक्ष एवं शौचालय निर्माण का शिलान्यास किया । आज इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मेयर ने कहा बीती वामपंथी शासन के पास राज्य चलाने की कोई उचित योजना नहीं थी तो कुछ भवनों का निर्माण ढांचागत विकास के नाम पर किया गया लेकिन कोई व्यावहारिक पहलू नहीं था वर्तमान में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक विशिष्ट योजना के माध्यम से राज्य में आम लोगों के समग्र विकास के लिए एक अभियान शुरू किया है। इसके लिए कुमारडीही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रयोगशाला कक्ष शौचालय ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है आने वाले दिनों में इस स्वास्थ्य केंद्र में और भी कई काम किए जाएंगे साथ ही उन्होंने क्षेत्र की आम जनता से भी अपील की स्वास्थ्य सेवाओं को बनाए रखने के लिए अस्पतालों और डॉक्टरों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए । इस मौके पर उनके साथ आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दीपक गांगुली आदि उपस्थित थे












